ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 1988 में दुनिया का पहला पॉलीमर बैंक नोट जारी किया था।
कागजी नोट जल्दी खराब हो जाते थे। इसलिए अधिक टिकाऊ और सुरक्षित विकल्प के रूप में पॉलीमर नोट लाए गए।
मौजूदा विनिमय दर के अनुसार भारत के ₹500 लगभग 7.45 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के बराबर हैं।
एक ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की कीमत लगभग ₹66.92 के आसपास रहती है, जिससे इसकी मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दुनिया की सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाली प्रमुख मुद्राओं में गिना जाता है।
इन नोटों में उन्नत सुरक्षा फीचर्स होते हैं, जिससे नकली नोट बनाना बेहद कठिन हो जाता है।
जहां कागजी नोट जल्दी फट जाते हैं, वहीं पॉलीमर नोट कई वर्षों तक सुरक्षित रहते हैं।
पॉलीमर नोट पानी, धूल और नमी से कम प्रभावित होते हैं, इसलिए ज्यादा टिकाऊ माने जाते हैं।
भारत में भी समय-समय पर पॉलीमर नोटों को लेकर चर्चा होती रही है। भविष्य में यह बड़ा बदलाव हो सकता है।